संदेश

आरती कीजै भारत माँ की || भारत माता की आरती ||

चित्र
|| भारत माता की आरती ||   आरती कीजै भारत माँ की    आरती कीजै भारत माँ की  हिन्दू तन-मन-धन जीवन की आरती कीजै भारत माँ की || ध्रु.|| तेरे कारण राम लक्ष्मण  धनुष बाण लिए घूमते वन-वन रक्षा किन्ही ऋषि मुनियों की आरती कीजै भारत माँ की ||१.||   प्रताप ने भाला चमकाया  निशदिन तेरे हित चिंतन का भवानी चमकी वीर शिवा की  आरती कीजै भारत माँ की  ||२.||    देवी अहिल्या जीजामाता झाँसी की संग्राम देवता  तेरे कारण कुर्बानी दी आरती कीजै भारत माँ की ||३.|| कृष्ण चंद्र ने तेरे कारण  धर्मराज का कर संस्थापन  गंगा बहाई गीता जी की आरती कीजै भारत माँ की ||४.|| तेरा ध्वज सूरज को छूता  धर्म-कर्म की प्रेरणा देता  बहती धारा चिर शांति की  आरती कीजै भारत माँ की ||५.|| साभार -: मनीष कुमार  

नव संचार माध्यमो का सदुपयोग

 नव संचार माध्यमों का सदुपयोग-: 1. प्रस्तावना 2. नव संचार माध्यम के साधन 3.नव संचार माध्यम का प्रयोग 4.नव संचार माध्यम के रूप में उपलब्ध सॉफ्टवेयर साधन 5.कोरोनाकाल की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में नवसंचार माध्यम 6. उपसंहार 1. प्रस्तावना-: नव संचार शब्द दो शब्दो के मेल से बना है,                       जिसका अर्थ होता है - नवीन तकनीकी। अर्थात् विकसित होते समय के साथ काम में आती आधुनिक तकनीकी जो मनुष्य के समय व काम को बचाती है नव संचार माध्यमों के आविष्कार से सब कुछ आसान हो गय है। इसके सदुपयोग से जीवन बहुत सरल हो गया है।   2. नव संचार माध्यम के साधन -: रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट, ई- मेल, लैंडलाइन, मोबाइल फोन, पेजर, फैक्स, वीडियो कॉ्फ्रेंसिंग, ई- कॉमर्स, सोशल मीडिया आदि।    3. नव संचार माध्यम का प्रयोग -: इन माध्यमों में मनुष्य ने अनेक उन्नति व प्रगति हासिल की है, वर्तमान में इन माध्यमों को और विकसित किया जा रहा है इन माध्यमों के द्वारा मनुष्य के अनेक कार्य सरल हो गए है। जैसे -: किसी को संदेश भेजना, किसी परिचित...