नव संचार माध्यमो का सदुपयोग

 नव संचार माध्यमों का सदुपयोग-:

1. प्रस्तावना 2. नव संचार माध्यम के साधन 3.नव संचार माध्यम का प्रयोग 4.नव संचार माध्यम के रूप में उपलब्ध सॉफ्टवेयर साधन 5.कोरोनाकाल की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में नवसंचार माध्यम 6. उपसंहार


1. प्रस्तावना-: नव संचार शब्द दो शब्दो के मेल से बना है,  

                    जिसका अर्थ होता है - नवीन तकनीकी। अर्थात् विकसित होते समय के साथ काम में आती आधुनिक तकनीकी जो मनुष्य के समय व काम को बचाती है नव संचार माध्यमों के आविष्कार से सब कुछ आसान हो गय है। इसके सदुपयोग से जीवन बहुत सरल हो गया है।  


2. नव संचार माध्यम के साधन -: रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट, ई- मेल, लैंडलाइन, मोबाइल फोन, पेजर, फैक्स, वीडियो कॉ्फ्रेंसिंग, ई- कॉमर्स, सोशल मीडिया आदि।

  

3. नव संचार माध्यम का प्रयोग -: इन माध्यमों में मनुष्य ने अनेक उन्नति व प्रगति हासिल की है, वर्तमान में इन माध्यमों को और विकसित किया जा रहा है इन माध्यमों के द्वारा मनुष्य के अनेक कार्य सरल हो गए है। जैसे -: किसी को संदेश भेजना, किसी परिचित या रिश्तेदारों के कुशलक्षेम पूछना, वीडियो कॉलिंग करना, कार्यालय के कर्मचारियों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखना, ऑनलाइन या लाइव क्लास चलाकर अध्ययन कराना,बस ट्रेन,रेल के टिकट बुक करना आदि काम वर्तमान नवसंचार माध्यम से होता है।


4.नव संचार माध्यम के रूप मे उपलब्ध सॉफ्टवेयर साधन-: 

सोशल मीडिया हेतु -: व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर,ब्लॉगर,आदि।

वीडियो कॉलिंग -: गूगल मीट, ज़ूम क्लाउड, जीओ मीट, गूगल डुओ, वेबेक्स आदि। 

ऑनलाइन अध्ययन हेतु -: उत्कर्ष, वेदान्तु, ऑरोस्कोलर, दीक्षा, एलन, मायस्टडीमेट एप, क्लासमेट एप आदि। 

मनोरंजन हेतु -: ऑनलाइन गेम, रोपोसो, लूडो आदि।

दुकान के हिसाब हेतु -: खताबुक, लेजर बुक, उधारी बुक आदि।

ऑनलाइन खरीददारी हेतु -: अमेज़न,फ्लिपकार्ट,जियोमार्ट आदि।

बैंक के हिसाब हेतु -: पेटीएम, फोन - पे, गूगल पे, आदि।

अन्य जानकारी हेतु -: गूगल सर्च, यूटयूब, गूगल क्रोम, गूगल मैप, गूगल अर्थ, ब्राउज़र आदि। 


5. कोरोना काल की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में नव संचार माध्यम -:  वर्तमान समय में विश्व भर में फैली कोरोना वैश्विक महामारी के कारण समस्त विश्व में लॉकडाउन करना पड़ा। उस समय में इन माध्यम ने समस्त विश्व की अर्थव्यवस्था को बचाया, युवाओं का मनोरंजन कराया, कई देशों द्वारा वर्क फ्रॉम होम का फॉर्मूला अपनाया उस समय कई कर्मचारियों, अफसरों ने घर पर रहकर इन माध्यमों के द्वारा ऑनलाइन काम किया। लोगो ने ऑनलाइन खरीददारी हेतु अमेज़न, फ्लिपकार्ट का उपयोग किया।लोगो ने मनोरंजन के लिए ऑनलाइन फिल्मों हेतु अल्ट बालाजी, डिज्नी हॉटस्टार आदि का उपयोग किया। बालको व युवाओं के खेलने के लिए पब्जी, लूडो, फ्रीफायर जैसे गेम का उपयोग हुआ, विद्यालयों के द्वारा विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित न रहे इस हेतु ऑनलाइन अध्ययन कराया इस कड़ी में कई शिक्षण संस्थान व क्लासेज ने भी ऑनलाइन अध्ययन कराया। आदि ऐसे कई कार्य इन संचार माध्यमों से कॉरोना काल में पूरा हुआ है।


6. उपसंहार -: वर्तमान समय में नव संचार माध्यम मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। क्योंकि वर्तमान में इनके बिना व्यक्ति को अपना जीवन एकदम सूना लगता है। अत: हमे इन माध्यमों का उपयोग  सही ढंग से व सीमित करना चाहिए।


धन्यवाद 

मनीष कुमार

जालोर

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for review

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरती कीजै भारत माँ की || भारत माता की आरती ||