आरती कीजै भारत माँ की || भारत माता की आरती ||
|| भारत माता की आरती ||
आरती कीजै भारत माँ की
आरती कीजै भारत माँ की
हिन्दू तन-मन-धन जीवन की
आरती कीजै भारत माँ की || ध्रु.||
तेरे कारण राम लक्ष्मण
धनुष बाण लिए घूमते वन-वन
रक्षा किन्ही ऋषि मुनियों की
आरती कीजै भारत माँ की ||१.||
प्रताप ने भाला चमकाया
निशदिन तेरे हित चिंतन का
भवानी चमकी वीर शिवा की
आरती कीजै भारत माँ की ||२.||
देवी अहिल्या जीजामाता
झाँसी की संग्राम देवता
तेरे कारण कुर्बानी दी
आरती कीजै भारत माँ की ||३.||
कृष्ण चंद्र ने तेरे कारण
धर्मराज का कर संस्थापन
गंगा बहाई गीता जी की
आरती कीजै भारत माँ की ||४.||
तेरा ध्वज सूरज को छूता
धर्म-कर्म की प्रेरणा देता
बहती धारा चिर शांति की
आरती कीजै भारत माँ की ||५.||
साभार -:
मनीष कुमार

बहुत सुंदर
जवाब देंहटाएं